Monday, October 19th, 2026

सिर्फ 4 सप्ताह में सुंदर बाल चाहिए तो अपनाएं ये तरीका

 


बालों के रूखेपन से परेशान हैं? लाख तेल मालिश के बाद भी बालों में चमक नहीं आ पा रही है? तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपके लिए एक ऐसा आसान नुस्खा लेकर आए हैं, जो जितना सस्ता है उतना ही प्रभावी भी।
 इसके उपयोग से मात्र 4 सप्ताह में आपके बालों की रंगत बदल जाएगी। फिर आप मनचाहा हेयर स्टाइल भी अपना सकते हैं और अपने खूबसूरत, घने तथा सिल्की बालों को इंजॉय भी करेंगे...


इस तरह तैयार करें मिश्रण
सबसे पहले आप नारियल तेल को हल्का-सा गुनगुना करके उसमें आंवला पाउडर मिला लें। अब इस मिश्रण को उंगलियों के पोरों (फिंगर टिप्स) की मदद से धीरे-धीरे बालों की जड़ों में लगाएं और हल्की-हल्की मसाज करते रहें।
इसी तरह पूरे सिर में इस मिश्रण को लगाएं और बचा हुआ हिस्सा बालों पर लंबाई में उनके सिरे तक लगा लें। आपको यह मिश्रण सिर्फ 30 मिनट के लिए बालों में लगाए रखना है। इसके बाद किसी भी हर्बल शैंपू से बाल धो लें।

सप्ताह में सिर्फ इतनी बार
हमने आपसे कहा है कि यह मिश्रण आपको सिर्फ 4 सप्ताह में सुंदर और स्वस्थ बाल देगा। इसके लिए आपको शुरुआत में हर सप्ताह तीन बार इस मिश्रण को अपने बालों में लगाना है। इसके लिए आप दिन सेट कर लीजिए।

शुरुआती स्तर पर सप्ताह में 3 बार फिर 2 बार और फिर सप्ताह में सिर्फ 1 बार लगाने से ही आपके बाल हमेशा सुंदर और स्वस्थ बने रहेंगे। दरअसल, शुरुआत में बालों को अधिक देखभआल और पोषण की जरूरत होगी। फिर जब वे स्वस्थ हो जाएंगे तो हल्की-सी देखभाल से भी सुंदर बने रहेंगे।

बालों के बेजान दिखने की वजह
पहली बात तो यह कि बाल पोषण की कमी के कारण बेजान दिखने लगते हैं। वहीं, बालों की रंगत उनकी देखभाल के अभाव में भी फीकी पड़ जाती है। इसलिए बाल अपना प्राकृतिक रंग खोने लगते हैं।
जब आप बालों में आंवला पाउडर लगाते हैं तो आपे बालों से पोषण संबंधी कमी दूर होती है। क्योंकि आंवला प्राकृतिक गुणों से भरपूर होता है। आंवले में विटमिन-सी, ई और कुछ मात्रा में विटमिन-ए की उपस्थिति होती है। ये सभी विटमिन्स आपके बालों को पोषण देने का काम करते हैं।

बालों का हेयर टॉनिक
बालों के लिए आंवला किसी हेयर टॉनिक की तरह काम करता है। क्योंकि इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह आपके सिर की त्वचा को पोषण देकर उसमें ऑक्सीजन और ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ाने में सहायता करता है। इससे आपके बालों को सही मात्रा इन जरूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है।


नारियल का तेल करता है नरिशमेंट
नारियल के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के साथ ही कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। ये आपके सिर की त्वचा को नमी देखकर उसमें पोषण को बनाए रखने में सहायता करते हैं। तो साथ ही आपके बालों की ऊपरी सतह पर चिकनाई की परत बनाकर उन्हें धूप से डैमेज होने से बचाते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय